कहानी और नाटक किसे कहते है तथा इनमें अंतर क्या होता है? – Sahi Aur Galat

कहानी और नाटक
कहानी और नाटक

दोस्तों आइए जानते हैं कि कहानी क्या है ?

कहानी कोई कहानी नहीं है बल्कि यह एक सोच है, जो आगे चलकर कहानी का रूप ले लेती है। कहानी हमारी सोच में है, हम जो भी सोचते हैं। अगर हम उसे किसी अन्य व्यक्ति के साथ सांझा करे तो वह कहानी कहलाती है।

जैसे मान लो, अपको सोते समय कोई स्वप्न आए। जो आपकी सोच के मुताबिक बहुत ही अलग हो। जिसे आप अपने परिवारजनों या मित्रों के साथ सांझा करे तो उनका ध्यान न भटक पाए। उनके मन में बेचैनी होने लगे कि अब कुछ तो अलग होगा, इसी को कहानी कहते हैं।

हालांकि ये कोई कहानी नहीं बल्कि आपका स्वप्न है, आपकी सोच है। दोस्तों ये तो हो गयी कहानी।

अब बात करते हैं नाटक क्या है?

दोस्तों नाटक भी देखा जाए तो कहानी के बिना अधूरा है। क्योंकि किसी भी नाटक को तैयार करने से पहले एक कहानी तैयार करना बहुत जरूरी होता है।

जैसे कि मैंने ऊपर आपको बताया कि, अपनी सोच, स्वप्न किसी व्यक्ति के साथ सांझा करना कहानी कहलाता है।

उसी कहानी को जब कुछ कलाकार मिलकर किसी रंगमंच पर अपने आव-भाव व गुणों के साथ श्रोताओं के सामने दर्शाऐं, तो उसे नाटक कहते हैं।

नाटक हमेशा कहानी से जुड़ा रहता है।

नाटक और कहानी में अन्तर

अगर देखा जाए तो नाटक और कहानी में कुछ ज्यादा अन्तर नहीं है। अक्सर आप बचपन में कहानियां सुनते होंगे।

अगर उन्ही कहानियों को कुछ कलाकार मिलकर आपके सम्मुख प्रदर्शन करें तो वो नाटक का रूप ले लेती हैं।

कहानी और नाटक के पाँच ख़ास अंतर

कहानीनाटक
इसकी संरचना छोटी होती है।जबकि नाटक की संरचना बड़ी होती है।
यह श्रव्य साहित्य होता है।यह दृश्य साहित्य होता है।
यह सुना जाता है।इसे देखा जाता है
कहानी को पढ़कर प्रस्तुत किया जाता हैनाटक को अभिनय करके प्रस्तुत किया जाता है।
कहानी को किसी भी शैली मे प्रस्तुत कर सकते हैं।नाटक को केवल संवाद की शैली में प्रस्तुत किया जाता है।

उम्मीद करता हूं कि आपको “कहानी और नाटक क्या है और इनमे क्या अंतर होता है” पूर्णतया अच्छे से समझ में आ गई होगी। अगर आपके मन में इस लेख से सम्बंधित से कोई सवाल या दुविधा आ रही हो, तो हमें कमेंट जरुर करें। हम यथाशीघ्र उचित ज़वाब देने की कोशिश करेंगे।

धन्यवाद!

About Writer : My name is “Ratan Deep Singh”. I always wish to write something special. This is my 1st article on networking place. Overall many many thanks to SahiAurGalat.com for giving me a great opportunity here.

कमेंट करके अपना विचार प्रकट करें