फालसा (Phalsa) फल – फायदे और नुकसान : SahiAurGalat

फालसा फल का फोटो
फालसा फल का फोटो
Photo Source : Wikipedia

ग्रीष्म ऋतु कि अनोखी और लाजवाब फालसा फल बहुत ही गुणकारी फल होता है। इसका वैज्ञानिक नाम Grewia Asiatica है। पकने से पहले यह हरे रंग का होता है और पकने के बाद गाढ़ा बैंगनी रंग का हो जाता है। यह आकार मे गोलनुमा होता है, इसकी व्यास लगभग 0.25 इंच का होता है।

फालसा फल मे विटामिन C भरपूर मात्रा मे होता है। अर्थात इसके उचित सेवन से विटामिन सी के कारण होने वाली शारीरिक समस्याओ मे लाभ मिलता है।

फालसा का स्वाद

  • जब कच्चा होता है तब खाने मे खट्टा लगता है।
  • पकने के बाद खाने मे लाजवाब खट्टा-मीठा लगता है।

फालसा के फायदे

  1. हर्ट अटैक बहुत ही खराब बीमारी है, लेकिन फालसा के सेवन से इस बीमारी के कारण होने वाले संभावित खतरा को कम रहता है।
  2. किसी कारण शरीर मे अंदरूनी चोट लगने पर, इस फल का सेवन करे। क्यूंकी यह फल शरीर के आंतरिक घावों को भरने मे लाभकारी होता है।
  3. शारीरिक काम यानि मेहनत भरा काम करने के बाद शरीर बहुत ही थक जाती है, लेकिन इस थकान को मिटाने के लिए आप फालसे का सेवन करे। यह बहुत ही असरदारक फल है थकान को मिटाने के लिए।
  4. मानसिक दुर्बलता बहुत ही खराब बीमारी है, लेकिन अगर आप रोज सुबह इसका उचित मात्रा मे सेवन करेंगे तो, इससे मानसिक कमजोरी दूर हो जाती है।
  5. पेशाब रुक जाने की बीमारी भी अक्सर देखने को मिलती है। इस बीमारी से निजात पाने के लिए, रात मे फालसे के 25ग्राम फल को अच्छे से कूटकर 300 मिली लीटर साफ पानी मे मिलाकर साफ बर्तन मे रख दें। फिर सुबह मे पानी-फालसे मिश्रण को मसलकर छान ले, और उसे पीड़ित को पिलाये। यह प्रक्रिया 1 सप्ताह तक रोज करें।
  6. ग्रीष्म ऋतु मे चलने वाली गर्म हवाओ से जो कोई नहीं बच सकता, उसे लू लगना लाज़मी है, लेकिन काम करना तो नहीं छोड़ सकते न ? अतः इस लू से बचने के लिए शक्कर और फालसे फल का शर्बत बनाकर पिए। लू से बचने के लिए बहुत ही गुणकारी नुस्खा है।
  7. जब कभी कोई उल्टी से परेशान हो तब उसे मिश्री, गुलाब जल और फालसे के फल का रस एक साथ मिलाकर पिलाये। बहुत ही आराम मिलेगा।
  8. खून की खराबी के कारण फोड़े-फुंसी और भी कई तरह के रोग होते है। लेकिन फालसे का फल खून खराबी को शुद्ध करने मे बहुत ही लाभकारी होता है।
  9. फालसे के फल के सेवन से जुकाम ख़ासी तथा गले से संबन्धित होने वाली बीमारी मे लाभ मिलता है।
  10. कैंसर से पीड़ित व्यक्तियों को भी इस फल का सेवन करना चाहिए। अर्थात इसके उचित सेवन से कैंसर बीमारी से बचा जा सकता है।

फालसा के सही और गलत तथ्य

फालसा फल से होने वाले फायदे क्या हो सकते है वो अपने ऊपर पढ़ा। लेकिन हर किसी अच्छे चीज़ का बुरा पहलू भी होता है। लेकिन ये केवल इस बात पर निर्भर करता है, की आप उसे कैसे और कितनी मात्रा मे इस्तेमाल करते है। जैसे फालसे फल के ज़्यादा सेवन से कब्ज हो सकती है, अफारा आ सकता है।


धन्यवाद !

कमेंट करके अपना विचार प्रकट करें