टमाटर और इसके फायदे, नुकसान – SahiAurGalat

टमाटर-tomato-phayde-nuksan
टमाटर-tomato-phayde-nuksan

यह (टमाटर) एक ऐसा फल है जो पकने के पहले हरा और पकने के बाद लाल हो जाता है। इसे पकने के बाद बिना पकाए भी खा सकते है तथा सब्जी, चटनी इत्यादि बनाने के लिए उपयोग मे ले सकते है। मुख्य रूप से यह दक्षिणी अमेरिका का फल है। इसे अँग्रेजी मे टोमॅटो (Tomato) कहते है। इसमे विटामिन C प्रचुर मात्रा मे पाया जाता है। इसमे लौह (iron) की मात्रा संतरा, सेव, अंगूर, दूध, अंडे से ज़्यादा होती है।

टमाटर के फायदे

  1. यह रक्तवर्धक फल है, इसके इस्तेमाल से सूखा रोग नहीं होता है।
  2. मधुमेह रोगी को या इस रोग से बचने के लिए इसकी सलाद के साथ जौ-चने की रोटी खानी चाहिए।
  3. जब कभी भी जी मिचलाये तब नींबू और इसके रस को एक साथ मिलाकर पीने से फायदा मिलता है।
  4. शरीर की दुर्बलता को दूर करने के लिए रोज इसके 100 ग्राम के रस शहद के साथ लें। इससे शरीर मे खून बढ़ेगा और शरीर की दुर्बलता दूर होकर शरीर शुडौल होगा।
  5. 1 टमाटर रोज खाना आँख की बीमारी रतौंधी के लिए लाभकारी होता है।
  6. कब्ज एक बहुत ही घटिया बीमारी है, शरीर पूर्णरूप से अच्छे स्थिति मे काम करता है। लेकिन इसके वजह से मूड की लगी पड़ी रहती है। खैर एक चम्मच अदरक के रस मे इसके रस को मिलाकर और चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर, पीने से कब्ज मे फायदा मिलता है।
  7. यह चमड़ी रोग यानि चर्मरोग के लिए भी गुणकारी होता है। पके टमाटर के रस का सेवन करें। ध्यान दे! नमक के इस्तेमाल से परहेज करें।
  8. पाण्डुरोग होने पर या उसके बचाव के लिए, इसके 100 ग्राम रस मे काला नमक मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।
  9. चेहरे के काले दाग-धब्बे को हटाने के लिए यह एक गुणकारी फल है। पके टमाटर के फल को काटकर चेहरे पर लगाने से बहुत फायदा मिलता है।
  10. सिर के बालों के रूखापन को दूर करने के लिए इसके रस मे चीनी मिलाकर अच्छे से लगाए, फिर कुछ घंटे बाद धो लें।
  11. जब कभी भी फोड़े-फुंसी हो तब, इसके रस मे थोड़ा सा कपूर मिलाकर लगाए। फोड़े – फुंसी ठीक हो जाते है।

टमाटर के सही और गलत तथ्य

इसके सही तथ्य तो आपने ऊपर देखा ही, साथ ही साथ इसके बारे और भी सही तथ्य की बात करे तो, वो निम्नलिखित होते है !

  • शरीर के खराब द्रव्यों को बाहर निकाल फेकता है।
  • खाना को पचाने मे लाभकारी होता है।
  • दिल से संबन्धित बीमारियो को ठीक करने के सहायक होता है।
  • शरीर के कोलेस्ट्राल स्तर को नियंत्रित करता है।
  • वैगरह – वैगरह इत्यादि।

लेकिन टमाटर के गलत यानि नुकसानदायक तथ्य भी होते है। जिन्हे जानना बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी होता है। निम्नलिखित कुछ नुकसानदायक तथ्य –

  • हमारे शरीर मे तारपीन्स नाम का एक तत्व होता है, जो इसके ज़्यादा खाने से पाचन क्रिया के दौरान विखंडित होते रहते है, फलस्वरूप शरीर से दुर्गंधित गंध निकल सकता है।
  • जिस किसी व्यक्ति को यूरिक एसिड के वजह से गठिया हुआ हो, उसे यह नहीं खाना चाहिए।
  • वीर्य कितना महत्वपूर्व होता है, ये बताने की ज़रूरत नहीं है। मेरा मतलब यह है की, इसके ज्यादे इस्तेमाल से आपका वीर्य बहूत ही पतला हो सकता है।
  • इसके ज्यादे इस्तेमाल से आपको गैस की समस्या और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
  • टमाटर खाते वक्त ये ध्यान दे की, इसके बीज को निकाल दे। क्यूंकी इसका बीज जल्दी पचता नहीं है और इसके वजह से अगर बीज अंदर कही फस जाए तो पथरी हो सकता है।
  • इसमे अम्ल की अधिकता होती है अतः इसके वजह से आपको एसीडिटी हो सकती है। जिससे आपके सिने मे जलन जैसा दर्द हो सकता है।

धन्यवाद !

One thought on “टमाटर और इसके फायदे, नुकसान – SahiAurGalat

  1. tamatar ke baare me bahut hi achhe se bataya hai aapne …post share karne ke liye aapka dhanywaad.

कमेंट करके अपना विचार प्रकट करें