पानी का इस्तेमाल : Use of Water – SahiAurGalat

use of water

वास्तविक बात तो ये है कि पूरा ब्रम्हांड जल के बिना अधूरा है। आप अपने घर में एक नज़र डालें तो आप देखेंगे कि जल का इस्तेमाल कितना है और कितना महत्वपूर्ण भी है। सौ कि सीधी बात ये है कि पृथ्वी पर रहने वाले हर एक जिव का जीवन पानी के इस्तेमाल के बिना असंभव है। नीचे निम्नलिखित में पानी का इस्तेमाल होने वाली कुछ खास वर्गों पर प्रकाश डाला गया है। जैसे..

Read : पानी या जल – What is water ?

(1) घरेलु काम काज के लिए :

  • खाना बनाने के लिए।
  • पीने के लिए।
  • नहाने के लिए।
  • कपड़े धोने के लिए।
  • शौचालय के लिए।
  • बर्तन साफ करने में।

(2) औद्योगिक क्षेत्र में :

औद्योगिक कंपनियों में ऐसे बहुत सारे काम रहते है जिनमे जल का इस्तेमाल होता है। किसी उत्पाद को बनाने के लिए बहुत बहुत सी ऐसी प्रक्रिया होती है, जिनके दौरान जल का इस्तेमाल उस उत्पाद के लिए या फिर प्रक्रिया के लिए लगता है। जैसे –

  • किसी उत्पाद कि सांचे को बनाने में जल का इस्त्तेमाल होता है।
  • कुछ लोहे के उत्पाद को ढालने के बाद ठंडा करने के लिए।
  • किसी घोल को हल्का करने के लिए।
  • उत्पाद या फिर उत्पाद बनाने के दौरान उत्पन्न हुए कचड़े और गन्दगी कि सफाई के लिए।
  • खाने से सम्बंधित उत्पाद को बनाने के लिए।
  • ड्रिलिंग और खनन के लिए जल का इस्तेमाल।

(3) विद्युत क्षेत्र में : 

  • जल द्वारा बिजली पैदा करने (Hydroelectricity) के लिए बांध (Dam) कि ज़रूरत पड़ती है, जिसमें जल के तेज बहाव द्वारा विद्युत पैदा किया जाता है।
  • बिजली पैदा करने के लिए बिजली जेनेरेटर का भी बहुत इस्तेमाल होता है। इस जेनेरेटर के शीतलन (cooling) के लिए बहुत ज्यादे मात्रा में जल का इस्तेमाल किया जाता है।
  • थर्मोइलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट्स में बिजली पैदा करने के दौरान बहुत सारी प्रदुषित गैस निकलती है। जिनके नियंत्रण के लिए खास तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमे जल का इस्तेमाल अच्छे मात्रा में होती है।

(4) खेती :

ज़मीन और नदियों से खेती करने के लिए लगभग 75-80% जल का इस्तेमाल किया जाता है। कपास कि खेती में बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है। 1 किलो कपास पैदा करने के लिए लगभग 11,000 लीटर जल लगता है। जल का इस्तेमाल खेत में सिचाई करने के लिए किया जाता है और खेतों में दवा छिड़कने के लिए भी किया जाता है। मछली पालन के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

(5) खेल-कूद क्षेत्र में :

कुछ ऐसे मनोरंजक खेल कूद है जिनमे जल का इस्तेमाल अच्छे मात्रा में कि जाती है। जैसे –

  • स्विमिंग पूल यानी तैराकी वाले खेल के लिए।
  • बेड़ा चलने वाले खेल (rafting) में।

(6) नदियों, नहरों और समुंद्री जल द्वारा परिवहन के लिए।


कमेंट करके अपना विचार प्रकट करें